Tuesday, July 21, 2020

Roubilla : A Most popular word given by me

A name was given by me- Roubilla  

      A Most popular word roubilla was invention by me. Roubilla means a tradional style man with turban and mustache and beard and ornaments. It is very interesting that how word was popuar in camel festival ? 


    
       
         Let me tell Interesting story about this. I was witness so i am discussing here for that. Bikaner rajasthan is well known city for camels. Here we celebrate camel festival in every january.  During the festival there are lots of interesting competetions. Here i am telling a event one of them.  


          It was a scenic view of the Ladera  name village of Bikaner. Since 2006, the camel festival has shown rapid progress here. During the festival, Mr. Bikana, a beekeeper with a bearded mustache, became the center of attraction. Its participants now came to be called Roubila. 


      The word 'Robila' was also an amazing hit. In 2004, when I returned from festival to my editorial newpaper office, the editor in the  office told me to write a caption for the photo.


    I wrote that the young men with bearded mustaches perform. The editor said that the caption is too big and boring. The one word I used was Robila. Just this word became a hit and is still a hit today. 


रौबीला शब्द भी कमाल का हिट हुआ

        पर्यटन। आसमान से उतरती चाँद की रश्मिया और दूर तक फैला रेत का समंदर। इस पर लोक संगीत पर थिरकते कलाकारों के पाँव कुछ अलग ही समां बाँध रहे थे। यह बीकानेर के Ladera   गाँव का मनोहारी दृश्य था। 2006 से यहाँ ऊंट उत्सव तेज़ी से आगे बढ़ता दिखा। उत्सव के दौरान दाढ़ी मूछों वाले बांके जवानों की प्रतियोगिता मिस्टर बीकाणा आकर्षण का केंद्र रहने लगी। इसके प्रतिभागियों को अब रौबीला कहा जाने लगा। यह रौबीला शब्द भी कमाल का हिट हुआ। 


        दरअसल 2006 में जब मैं बीकानेर के स्टेडियम से रिपोर्टिंग कर लौटा तो समाचार पत्र के कार्यालय में मुझे संपादक ने कहा कि फोटो के लिए कोई कैप्शन लिखो। मैंने लिखा कि दाढ़ी मूंछों वाले बांके जवान प्रदर्शन करते हुए। संपादक ने कहा कि कैप्शन बहुत बड़ा और नीरस है। मैंने एक शब्द का इस्तेमाल किया वह था रौबीला। बस यह शब्द हिट हो गया और आज भी हिट है। 

       मिस्टर बीकाणा भी विवादों में रही। 2006 में कुछ रॉबिलों ने पर्यटन विभाग के कार्यालय में जमकर विरोध जताया। यह भी कहा गया कि दादाजी नाना जी बन चुके लोगों को मिस्टर बीकाणा का खि़ताब दिया जा रहा है। इस पर पर्यटन विभाग ने आयु सीमा 40 वर्ष कर दी। लेकिन इसका असर विपरीत हुआ। अनेक रौबीले भड़क गए। ऊंट उत्सव से पहले अनेक रौबीले मुंडन करवाने की धमकी देकर कलेक्टर कार्यालय के आगे पहुँच गए। इस पर पर्यटन अधिकारियों ने समझाइश की। इसके बाद से मिस्टर बीकाणा प्रतियोगिता दो भागों में होने लगी। 40 बरस से के कम और उससे अधिक।

No comments:

Post a Comment

If you have any doubt, Please let me Know.